दिवाली पर हवाई फायरिंग के लिए निकाली पिस्टल -अचानक चली गोली पेट के आर-पार, युवक गंभीर
काशीपुर। दीपावली पर हवाई फायरिंग करने की तैयारी एक युवक को भारी पड़ गई। पिस्टल निकालते समय अचानक गोली चलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कुंडेश्वरी क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई। गोली लगने से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, गुलजारपुर निवासी 25 वर्षीय गुरवीर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह ने शनिवार सुबह दीपावली के मौके पर कथित तौर पर हवाई फायरिंग करने के उद्देश्य से अपनी पिस्टल निकाली थी। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो गुरवीर के पेट में बाईं ओर लगी और आर-पार हो गई।
गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक
उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत