uk-कंपनी के 10.77 लाख रुपये के गबन का आरोप -पांच कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। निजी कंपनी की धनराशि और माल में हेराफेरी कर 10.77 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने कंपनी के पांच पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत से बिक्री की रकम में गबन किया और बकाया धनराशि मांगने पर कंपनी के प्रतिनिधियों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो गए।

पुलिस के अनुसार, किशनपुर स्थित मेसर्स हिमालयन एडहेसिव्स फर्म के पार्टनर सिद्धार्थ सिसोदिया ने तहरीर देकर बताया कि फर्म में मयंक जैन निवासी बाजपुर स्टेट हेड, मुकेश कुमार शर्मा निवासी इंद्रा कॉलोनी रुद्रपुर रीजनल मैनेजर, पारस देववंशी निवासी इंद्रा कॉलोनी रुद्रपुर एरिया सेल्समैन, विमल कुमार निवासी अमरावती कॉलोनी हल्द्वानी एरिया मैनेजर और महेश कुमार निवासी महेशपुरा, बिलासपुर (रामपुर) एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक

आरोप है कि इन कर्मचारियों के पास डीलरों और डिस्ट्रीब्यूटरों से संबंधित बिक्री, ऑर्डर, बिलिंग, कलेक्शन, स्टॉक, माल की डिलीवरी और प्रमोशन की जिम्मेदारी थी। इसी दौरान उन्होंने विभिन्न डीलरों से माल की बिक्री के एवज में प्राप्त धनराशि का पूरा हिसाब कंपनी के खाते में जमा नहीं किया। प्रारंभिक जांच में करीब 10.77 लाख रुपये की हेराफेरी सामने आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिवाली पर हवाई फायरिंग के लिए निकाली पिस्टल -अचानक चली गोली पेट के आर-पार, युवक गंभीर

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब कंपनी की ओर से बकाया रकम जमा करने को कहा गया तो आरोपियों ने प्रतिनिधियों और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता की तथा मारपीट पर उतारू हो गए। महिला कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक

फर्म प्रबंधन के मुताबिक, आरोपियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। पार्टनर सिद्धार्थ सिसोदिया ने पुलिस से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119