शादी से लौट रहे दंपति की स्कूटी जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में गिरी, महिला की मौत
हल्द्वानी। रिश्तेदार की शादी से लौट रहे एक दंपति को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मंगलवार देर शाम टांडा जंगल के पास हुई, जब एक जंगली जानवर स्कूटी के सामने आ गया, जिससे स्कूटी गिर गई।
जानकारी के अनुसार ग्रीन वैली कॉलोनी वार्ड-37 निवासी रमेश चंद्र पंत अपनी 52 वर्षीय पत्नी प्रेमा पंत के साथ रहते थे। दोनों दिनेशपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। रमेश चंद्र पंत ने बताया कि करीब शाम 7 बजे जब वह टांडा जंगल में पहुंचे, तो अचानक एक जानवर उनकी स्कूटी के सामने आ गया। उन्होंने ब्रेक मारे, लेकिन अचानक ब्रेक लगते ही स्कूटी फिसल गई और प्रेमा पंत गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रेमा के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रमेश को मामूली चोटें आई हैं। इधर कोतवाल राजेश कुमार यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग