नैनीताल एसएसपी सख्त…अब विवेचना में लापरवाही बरतने पर भीमताल दरोगा निलंबित  

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना भीमताल में पंजीकृत एक अभियोग में विवेचक रविन्द्र सिंह राणा को विवेचना में लापरवाही बरतने पर गुरुवार को निलंबित कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

एसएसपी ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अभियोगों की विवेचना में एवं अपने कर्तव्य के प्रति भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119