काठगोदाम क्षेत्र में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। काफी देर तक युवती जब कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो युवती लटकी पड़ी थी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

बताया जा रहा कि युवती 12वीं की छात्रा थी और वह दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। लड़की शादी भी उसी से करना चाहती थी, लेकिन लड़का दूसरी जाति का था और इसी वजह से परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार की दोपहर में छात्रा ने खाना खाया और अपने कमरे में चले गई। इसके बाद वह बाहर नहीं आई। देर शाम उसकी मां कमरे के बाहर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद पाया। महिला ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख कर दंग रह गई। बेटी कमरे के अंदर फंदे पर झूल रही थी। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119