लालकुआं ब्रेकिंग अपडेट -बिन्दुखत्ता में देर रात धीरज पांडे नाम के एक युवक को उसके साथ के लोगों ने बंदूक की बट से किया घायल- फायर भी झोंका- धीरज पांडे गंभीर रूप से घायल-
बिंदुखट्टा की युवक को उसके साथ वालों ने ही घायल कर दिया । युवक पर उसके साथ के ही लोगों ने गोली चला दी, जिसमें युवक घायल हो गया है, लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता चौकी के कलिका मंदिर के पास एक युवक पर उसके साथ के लोगों ने किसी बात पर गोली चला दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, और उसे उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है।
एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया की बिन्दुखत्ता में देर रात धीरज पांडे नाम के एक युवक को उसके साथ के लोगों ने बंदूक की बट से घायल किया और उसके ऊपर फायर भी झोंक डाला। धीरज पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया है, घायल को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया।
एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया उसके साथ के लोगों ने ही उसके ऊपर गोली चलाई है, अब यह घटना किस बात को लेकर हुई इसका पता लगाया जा रहा है। वही गोली चलाने वाले अभियुक्त मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-फर्जी मेजर बनकर युवतियों को फंसाता था 20 वर्षीय युवक -देहरादून की एक दर्जन से अधिक युवतियां बनीं शिकार
uttarakhand-कृषि यंत्र पर सब्सिडी का झांसा देकर महिला किसान से लाखों की ठगी, पांच पर मुकदमा