हल्द्वानी से पिकनिक मनाने ज्योलीकोट आए युवक की नाले में डूबने से मौत
नैनीताल। पिकनिक मनाने आए नलेना ज्योलीकोट आये एक युवक की डूब जाने से मौत हो गई। युवक हल्द्वानी का बताया गया है, जिसकी शिनाख्त बैंक कर्मी हिमांशु पंत 27 वर्ष के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे नलेना नाले में पिछले कई दिनों से युवा पिकनिक मनाने पहुंच रहे थे। शनिवार को भी युवकों का समूह यहां पिकनिक को पहुंचा था, किन्तु शाम लगभग सवा पांच बजे इन युवकों में से एक युवक नाले में डूब गया।
जिसकी सूचना ज्योलीकोट चौकी को दी गई । जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा, पुलिस कर्मी,दीपक जोशी आदि मौके पर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। डूबे हुए युवक का नाम हिमांशु पंत निवासी कुसुमखेड़ा बताया जा रहा है, जो कुर्मांचल बैंक में सेवारत बताया गया है।पुलिस ने डूबे युवक का शव बरामद कर लाश पोस्टमार्टम के लिये हल्द्वानी भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न