घूमने गए युवक की बोल्डर के चपेट में आने से मौत
पिथौरागढ़। सुबह घूम कर घर वापस लौट रहे 27 वर्षीय कैलाश की बोल्डर के चपेट में आने से मौत हो गई।

परिवार में मां-बाप,बडे भाई व भाभी का रो रोककर बुरा हाल है। बीते शुक्रवार को सुबह घूम कर वापस लौट रहे युवा की बोल्डर के चपेट में आने से मौत हो गई। पूर्व प्रधान जनक सिंह बिष्ट ने बताया कि कैलाश सिंह बिष्ट सुबह घूम कर वापस लौट रहा था। गस्कू और पांगला के बीच भूस्खलन स्थल के पास ऊपर पहाडी से अचानक बोल्डर आ गए। कैलाश बोल्डर की चपेट में आने से खाई में गिर गया और मौत हो गई। बताया कि मृतक अपने पीछे माता-पिता व एक साल की बेटी छोडकर गया है। निधन पर स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार
uttarakhand-दहेज की भूख में हैवानियत : फौजी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा -सास-ससुर और ननद पर भी मुकदमा
उतरराखंड…झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही