हल्द्वानी मिनी स्टेडियम के चारों ओर यातायात कल से बंद, रूट देखकर करें यात्रा
हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों को सकुशल संपन्न कराने के क्रम में दिनांक 28.01.2025 से दिनांक 14.02.2025 तक हल्द्वानी शहर में
मिनी स्टेडियम के चारों ओर– नैनीताल बैंक तिराहा से सिंधी चौक, सरगम सिनेमा टेम्पो स्टैण्ड से रोडवेज की ओर, भोलानाथ गार्डन से कालाढूंगी तिराहा की ओर, अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा से नैनीताल बैंक तिराहा तक समस्त तिपहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
नोट- ओके होटल से काठगोदाम/दमुवाढुंगा की ओर संचालित होने वाले समस्त तिपहिया वाहनों का संचालन नहर कवरिंग रोड नगर निगम से किया जाएगा। काठगोदाम और दमुवाढुंगा से संचालित होने वाले केवल 04-04 कुल 08 तिपहिया वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से कोतवाली के पीछे से बर्फ वाली गली तक आ सकेंगे जो रोडवेज से सीधे काठगोदाम/दमुवाढुंगा को जा सकेंगे। शेष अन्य सभी तिपहिया वाहन नहर कवरिंग रोड नगर निगम में पार्क किए जाएंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगढ़ के पास पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, 12 घायल
दुर्घटना अपडेट : नैनी-जागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पिता को विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल करने का पूरा अधिकार