315 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने 315 बोर के तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।शुक्रवार को पुलभट्टा पुलिस सिरौली रेलवे क्रॉसिंग के निकट गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि रामपुर क्षेत्र से आया एक संदिग्ध युवक रेलवे क्रॉसिंग के पास घूम रहा है।
पुलिस ने मौके पर जाकर उसको पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम अकरम कुरैशी उर्फ कालिया पुत्र पुत्तन कुरैशी निवासी ग्राम चमरूवा, मिलक रामपुर यूपी बताया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत