ग्राफिक एरा में तीन दिवसीय टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा-2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्र दिखा रहे प्रतिभा

खबर शेयर करें 👉

-36 घंटे का हैकाथॉन, रोबोटिक्स वर्कशॉप और कोडिंग प्रतियोगिताएं बनीं आकर्षण का केंद्र; विजेताओं को मिलेंगे 50 हजार रुपये

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा-2026’ का शुक्रवार को उत्साह और धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस टेक फेस्ट में पहले दिन विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी तकनीकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर एप्लीकेशंस ने ‘टेक गीक्स’ समूह के सहयोग से किया है। फेस्ट का उद्घाटन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. मनोज चंद्र लोहानी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए किया जाना चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-हल्दूचौड़ चौराहे पर तेज रफ्तार कार का कहर -रिक्शा चालक गंभीर घायल

फेस्ट के पहले दिन रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा से जुड़ी विशेष कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इंडिया स्टेम फाउंडेशन, गुरुग्राम के विशेषज्ञों ने रोबोटिक्स वर्कशॉप में विद्यार्थियों को ऑटोमेशन और रोबोटिक्स की बारीकियां समझाईं। वरिष्ठ रोबोटिक्स इंजीनियर गजराज सिंह, आदित्य प्रजापति और अलेश्वरम वंशी तेजा ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ एवं भीमताल परिसर के कंप्यूटर साइंस विभाग के शिक्षक अंश ढींगरा ने इंटरनेट सुरक्षा, व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा और ऑनलाइन खतरों से बचाव के उपाय बताए।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 16 टीमों की भागीदारी वाली विज्ञान प्रदर्शनी में दीप्ति पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की टीम ने पहला स्थान हासिल कर 3,000 रुपये का पुरस्कार जीता। स्वस्त्यायन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसे 2,000 रुपये मिले। सिटी कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर 1,000 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि सिंथिया सेकेंडरी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, इंजीनियर इन्क्लेव में भवन सील

कोडिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने तीनों शीर्ष स्थान हासिल किए। वहीं जूनियर वर्ग में बीएलएम अकादमी के विद्यार्थियों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5,000, 3,000 और 1,000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए।

टेक फेस्ट का मुख्य आकर्षण 36 घंटे का हैकाथॉन है, जिसमें 32 टीमें लगातार तकनीकी चुनौतियों पर काम कर उनके समाधान विकसित कर रही हैं। हैकाथॉन के विजेताओं के लिए कुल 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों ने 30 फूड, गेमिंग और क्राफ्ट स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से विद्यार्थियों को टीमवर्क, प्रबंधन और उद्यमिता के व्यावहारिक अनुभव भी मिल रहे हैं। फेस्ट में ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं, रील शूटिंग गतिविधियां और 1.5 लाख रुपये का लकी ड्रॉ भी आकर्षण का केंद्र हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  2.72 लाख रुपये के गांजे के साथ ऊधमसिंह नगर के दो तस्कर गिरफ्तार

कार्यक्रम संयोजिका नेहा शर्मा ने बताया कि ‘इनोविस्टा-2026’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ उनमें रचनात्मकता, नवाचार और व्यावहारिक कौशल विकसित करना है।

आयोजन को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वरी सिंह राजपूत, कुलजिंदर सिंह बुमराह, कमलेश पडालिया, संयोजिका नेहा शर्मा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों और आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119