uttarakhand-जंगल में हाथी का हमला -महिला को पटक-पटककर मार डाला
खटीमा। सेनापानी के जंगल में जंगली मशरूम बीनने गई 55 वर्षीय महिला को हाथी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हाथी के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, श्रीपुर बिछवा निवासी देवकी देवी (55) पत्नी जवाहर सिंह अपने पुत्र शोभरन और गांव की अन्य महिलाओं के साथ सेनापानी के जंगल में जंगली मशरूम बीनने गई थीं। इसी दौरान अचानक उनके सामने हाथी आ गया। हाथी को देखकर महिलाओं में अफरातफरी मच गई और सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं। हाथी के आक्रामक रुख को देखकर देवकी देवी का पुत्र भी वहां से भाग निकला, लेकिन देवकी देवी हाथी की चपेट में आ गईं। हाथी ने उन्हें पटक-पटककर मार डाला।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटनास्थल टनकपुर की शारदा रेंज के अंतर्गत होने और मृतका के श्रीपुर बिछवा निवासी होने के चलते शारदा रेंज की रेंजर मेघा सिंह तथा किलपुरा रेंज के रेंजर कैलाश गुणवंत वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में रविंद्र सिंह और खीमानंद आर्य सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
वन विभाग ने घटना की सूचना चकरपुर पुलिस को दी। चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-बनभूलपुरा हिंसा: अब्दुल मलिक के बेटे मोईद और ड्राइवर जहीर को हाईकोर्ट से राहत नहीं
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार -सात स्थानों पर सीलिंग, बिना नक्शा स्वीकृति बन रही दुकानें की गईं सील
ग्राफिक एरा में तीन दिवसीय टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा-2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्र दिखा रहे प्रतिभा
बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर छई गांव के पास क्रैश, छह लोग थे सवार -सीएम धामी ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश