एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार -सात स्थानों पर सीलिंग, बिना नक्शा स्वीकृति बन रही दुकानें की गईं सील

खबर शेयर करें 👉

देहरादून, 30 अक्टूबर। राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सात स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाई जा रही दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य निर्माणाधीन संरचनाओं को सील किया गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।

एमडीडीए की टीम ने विद्यासागर मार्ग पर गैस गोदाम के निकट संजीव फरासी के अवैध निर्माण को सील किया। वहीं सुंदरवाला स्थित विज्ञान विहार कॉलोनी, खलंगा क्षेत्र में छमी द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाई जा रही छह दुकानों पर कार्रवाई की गई। रायपुर रोड पर शाह जनरल स्टोर के निकट ऋषभ भंडारी की अवैध व्यावसायिक दुकानों को भी सील किया गया। इसके अलावा खलंगा क्षेत्र में अभय प्रताप सिंह के निर्माण पर प्राधिकरण ने कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डिजिटल अरेस्ट में ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -लापरवाही पर बैंकों से मुआवजे पर विचार

इसी अभियान के तहत देहराखास स्थित दून मेडिकल रोड पर अजय शर्मा और सौरभ जैन के निर्माण को सील किया गया। अस्थल रोड पर एचआईटी कॉलेज के सामने थेवा माल देवता रोड क्षेत्र में कपिल और पुलकित द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण तथा सहस्रधारा रोड पर विक्रम के निर्माण के विरुद्ध भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जंगली मधुमक्खियों के हमले में रुद्रपुर निवासी युवक की मौत -इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे निर्माणों से शहर की नियोजन व्यवस्था प्रभावित होती है और भविष्य में सड़क, पार्किंग सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं पैदा होती हैं। इसी को देखते हुए एमडीडीए लगातार निरीक्षण कर रहा है और शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा: बंशीधर तिवारी

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों और भवन निर्माताओं से निर्माण शुरू करने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर छई गांव के पास क्रैश, छह लोग थे सवार -सीएम धामी ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों की लगातार निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अनधिकृत निर्माण पाए जाने पर सीलिंग सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर और पुलिस बल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119