जंगली मधुमक्खियों के हमले में रुद्रपुर निवासी युवक की मौत -इलाज के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जंगल के रास्ते घर लौटना रुद्रपुर निवासी एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। रास्ते में जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मधुमक्खियों के झुंड ने रसोइये पर किया हमला -एसटीएच में उपचार के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार, ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित जगतपुरा वार्ड नंबर एक निवासी 35 वर्षीय गोपाल शादी-पार्टियों में खाना बनाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, 28 अक्टूबर की दोपहर वह जंगल के रास्ते घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले से बचने का उसे मौका तक नहीं मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर की कोसी नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव -72 घंटे तक शिनाख्त के प्रयास

गोपाल की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे तत्काल रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  2.72 लाख रुपये के गांजे के साथ ऊधमसिंह नगर के दो तस्कर गिरफ्तार

अस्पताल में उपचार के दौरान गोपाल के शरीर में सूजन बढ़ने लगी और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। तमाम प्रयासों के बावजूद गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119