बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर छई गांव के पास क्रैश, छह लोग थे सवार -सीएम धामी ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

देहरादून/जोशीमठ। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा), आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में जुट गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मधुमक्खियों के झुंड ने रसोइये पर किया हमला -एसटीएच में उपचार के दौरान मौत

यूकाडा के अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर की आखिरी लोकेशन छई गांव के ऊपर स्थित सेना कैंप के पास दिखाई दी है। पायलट से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा था। हेलीकॉप्टर की सटीक स्थिति का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। खराब मौसम के बीच खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा में तीन दिवसीय टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा-2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्र दिखा रहे प्रतिभा

जोशीमठ चौकी के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल ने हेलीकॉप्टर में पांच यात्रियों और एक पायलट के सवार होने की पुष्टि की है। हालांकि, हादसे के बाद हेलीकॉप्टर की स्थिति और उसमें सवार लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आने का इंतजार है।

इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की ओर से संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-हल्दूचौड़ चौराहे पर तेज रफ्तार कार का कहर -रिक्शा चालक गंभीर घायल

मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखने और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए तत्काल हायर सेंटर एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119