महिला के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर वायरल करने के ममाले में आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। महिला के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर वायरल करने के ममाले में पुलिस ने आरोपी को चंदौसी, संभल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 20 मई को एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 18 मई को पति घर पर नहीं थे। उस रात ग्राम रम्पुरा उझैनिया थाना जहानाबाद पीलीभीत यूपी निवासी दीनदयाल पुत्र नेतराम जबरन उसके घर में घुस गया। आरोप लगाया कि इसके बाद उसने दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर अपनी आईडी से वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपनी जगह बदल रहा था। सर्विलांस से आरोपी दीनदयाल को संभल के चंदौसी कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ट्रांजिट कैंप में किराये पर रहता था और सिडकुल की एक कंपनी में ट्रक चालक है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश