ब्लाइंड हिट-एंड-रन मामले में 500 सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
दिल्ली में आरकेपुरम थाना पुलिस ने हिट-एंड-रन मामले को सुलझाते हुए आरोपी सत्यवीर सिंह (39) को गिरफ्तार कर लिया है। डेरोली जाट, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) निवासी आरोपी की क्षतिग्रस्त मारुति अर्टिगा कार भी बरामद कर ली गई है। यह घटना भीकाजी कामा प्लेस के पास रिंग रोड पर हुई थी। पुलिस के मुताबिक, एक पीसीआर कॉल मिली कि रिंग रोड पर होटल हयात रीजेंसी के पास एक अज्ञात वाहन ने दुर्घटना को अंजाम दिया। एसआई मनीष मीणा और हेड कांस्टेबल योगेश तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां एक क्षतिग्रस्त सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल मिली। घायल बिजेंद्र कुमार मीणा (43) निवासी दौसा (राजस्थान) को पहले ही एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। चूंकि कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था, पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल के निरीक्षण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, इंस्पेक्टर रविंदर कुमार त्यागी, एसएचओ आरके पुरम, के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई मनीष मीणा, हेड कांस्टेबल योगेश और कांस्टेबल लोकेश शामिल थे।
इस टीम ने एसीपी बब्बर भान, वसंत विहार, के मार्गदर्शन में काम किया। पुलिस ने रिंग रोड पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से धौला कुआं तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में एक सफेद मारुति अर्टिगा कार मोटरसाइकिल के पीछे दिखी, लेकिन कम रोशनी के कारण नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं थी।
टीम ने सफदरजंग एन्क्लेव, आर.के. पुरम, मोती बाग, धौला कुआं, महिपालपुर और गुरुग्राम में 500 से अधिक सीसीटीवी और एएनपीआर फुटेज का विश्लेषण किया। आखिरकार, वाहन की पहचान हुई और चालक सत्यवीर सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सत्यवीर ने कबूल किया कि वह आईएसबीटी आनंद विहार से यात्रियों को लेकर गुरुग्राम जा रहा था, तभी उसकी कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। घबराहट में वह मौके से भाग गया। सत्यवीर स्नातक और विवाहित है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वह दिल्ली-एनसीआर में किराए की कार चलाता है। मामले की जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी