युवक और महिला मंगल दल ने शराब की खेप पकड़ी
बागेश्वर। तहसील के जगनाथा के नव युवक मंगल दल और महिला मंगल दल ने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार की रात नौ बजे शराब की खेप पकड़ी है। यह शराब लग्जरी कारों में भरकर जा रही थी। दोनों दलों ने शराब को कपकोट थाना पुलिस को बुलाकर सौंप दी है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। गांव में किसी को भी शराब परोसने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष खुशाल सिंह दानू ने बताया कि उनके गांव में लगातार शराब की तस्करी बढ़ रही है। इससे समाज दूषित हो रहा है। इसे देखते हुए युवक मंगल दल और महिला मंगल दल ने शराब तस्करी रोकने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार रात करीब नौ बजे शराब की खेप पकड़ी है। यह शराब लग्जरी कारों में भरकर ले जा रहे थे। उन्होंने कारों को रोककर शराब उतारी। इसकी सूचना कपकोट पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई का ग्रामीणों ने घेराव किया। कहा कि शराब किसकी है और कहां जा रही है, इसका खुलासा पुलिस करे।जिसकी शराब है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 26 पेटी शराब कब्जे में ली है। इस मामले में असों निवासी सुमित शाही तथा लीती निवासी तुनज गड़िया के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वाहनों को सीज कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। – मशीन शर्मा, सीओ कपकोट
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी