पोते के मेहंदी समारोह में दादी के कुंडल लूटकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। पोते के मेहंदी समारोह में दादी के कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। हाल में वह नशे का आदी है। रेसकोर्स के अमरीक के हॉल में बीते मंगलवार रात जसराम जोशी के बेटे का मेहंदी समारोह चल रहा था। आयोजन स्थल के मैदानी तल पर डीजे बजने के साथ ही समारोह चल रहा था। यहां लोग डांस भी कर रहे थे। जसराम की 82 वर्षीय माता रेवती जोशी इस दौरान आयोजन स्थल के प्रथम तल पर एक अन्य बुजुर्ग महिला संग कमरे में बैठी हुई थी। तभी एक युवक आया। उसने रेवती जोशी से गढ़वाली भाषा में बात की। इसके बाद उनके कुंडल लूटे और धक्का देकर फरार हो गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान मनीष नेगी (35) निवासी ओल्ड नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपी से लूटा गया कुंडल पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन