उत्तराखंड : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सिडकुल क्षेत्र में श्रमिक को रौंदा, मौत
रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में खाना लेने ट्रांजिट कैंप जा रहे 27 वर्षीय श्रमिक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसे में श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम नगरिया विक्रम, थाना फरीदपुर, बरेली निवासी अर्जुन (27) पुत्र स्व. प्रकाश करीब एक वर्ष से रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में रहकर रामा पेनलर्स प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रहा था। रविवार रात करीब 8:30 बजे वह फैक्ट्री से खाना लेने के लिए पैदल ट्रांजिट कैंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान एटीसी टावर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी रुद्रपुर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
परिजनों के अनुसार अर्जुन के दो बड़े भाई, एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uk…तिजोरी चोरी के मामले में आबकारी दरोगा समेत चार गिरफ्तार -नेपाली महिला से 80 हजार और आधा किलो सोना लेने का आरोप
uttarakhand-जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन -छह इंजीनियर निलंबित
ओखलकांडा में नव निर्वाचित मुकेश बोरा समेत सहकारी प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत -एकजुटता का लिया संकल्प