22 जनवरी को बंद रहेंगे उत्तराखंड के शिक्षण संस्थान, -सरकारी ऑफिस, बैंक, ट्रेजरी आधे दिन बंद रहेंगे

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। श्रीराम जन्म भूमि परिसर अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को देखते हुए उत्तराखंड में भी 22 जनवरी को स्कूल, कालेज पूरी तरह बंद रहेंगे। सरकारी ऑफिस, बैंक, ट्रेजरी आधे दिन तक बंद रहेंगे। सचिव सामान्य प्रशासन की ओर से इस सम्बन्ध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। सचिव सामान्य प्रशासन दीपेंद्र कुमार चौधरी ने आदेश जारी किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-नैनीताल जिले में आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद -जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

आदेश में साफ किया गया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए सरकारी ऑफिस, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान, बैंक, कोषागार, उप कोषागार सोमवार 22 जनवरी को अपराह्न ढाई बजे तक बंद रहेंगे। केंद्र सरकार ने भी ऑफिस आधे दिन तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। उत्तराखंड में स्कूल, कालेज पूरे दिन बंद रहेंगे। इससे पहले उत्तराखंड सरकार 22 जनवरी को ड्राइ डे घोषित कर चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दू का वार्षिक अधिवेशन संपन्न -24.92 करोड़ का बजट पारित


ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119