दुःखद! उत्तराखंड : कैंटर की टक्कर से परिवार के इकलौते चिराग की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–माता-पिता और बड़े भाई की पहले हो चुकी है मौत, पत्नी के अलावा नहीं कोई संतान

रुद्रपुर। निकटवर्ती ग्राम जाफरपुर में सोमवार रात सड़क पार कर रहे युवक को तेज गति से आए कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसके माता-पिता और बड़े भाई की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। परिवार में अब उसकी पत्नी ही रह गई हैं। युवक की कोई संतान भी नहीं थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी -12 खाद्य नमूने जांच को भेजे

जानकारी के अनुसार ग्राम जाफरपुर निवासी करीब 35 वर्षीय विकास बत्रा पुत्र स्व. मुंशीराम बत्रा सोमवार रात घर के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए कैंटर वाहन संख्या यूके 06 सीए 2470 के चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेसुध हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रामनगर में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप, आठ माह की गर्भवती मिली

हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा। साथ ही पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  धनतेरस और दीपावली पर हल्द्वानी में तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन -बाजार में वाहनों की नो एंट्री, रूट और पार्किंग प्लान जारी

विकास एक निजी संस्थान में काम करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119