uk…तिजोरी चोरी के मामले में आबकारी दरोगा समेत चार गिरफ्तार -नेपाली महिला से 80 हजार और आधा किलो सोना लेने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उत्तराखंड में एक बार फिर खाकी पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस बार मामला सिविल पुलिस से नहीं, बल्कि आबकारी विभाग से जुड़ा है। आरोप है कि आबकारी विभाग के एक दरोगा और तीन कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश के शिमला से चोरी हुई तिजोरी के मामले में नेपाल निवासी महिला और उसके साथी से 80 हजार रुपये तथा करीब आधा किलो सोना लेकर उन्हें छोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद हिमाचल पुलिस रुद्रपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आबकारी विभाग के दरोगा समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कथित तौर पर सोना और नकदी भी बरामद की गई है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आठ सितंबर को रुद्रपुर से सटे रामपुर बॉर्डर पर आबकारी विभाग के दरोगा देवेंद्र कुमार, सिपाही बलजीत सिंह, उपनल कर्मचारी पप्पू लाल और पीआरडी कर्मचारी नईम चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कार को रोका। कार में नेपाल निवासी करिश्मा नाम की महिला और एक पुरुष सवार थे। वाहन में टूटी हुई तिजोरी देखकर आबकारी कर्मियों ने दोनों से पूछताछ शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार -झांसी से एसआईटी ने दबोचा

आरोप है कि आबकारी कर्मियों ने महिला और उसके साथी को डराया-धमकाया और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद उनसे 80 हजार रुपये और करीब आधा किलो सोना ले लिया गया और दोनों को छोड़ दिया गया।

बताया गया है कि करिश्मा हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी एक व्यक्ति के घर में काम करती थी। आरोप है कि सात सितंबर को उसने उसी घर से तिजोरी चोरी की थी और गाजियाबाद निवासी अपने साथी के साथ कार से नेपाल जा रही थी। रुद्रपुर में आबकारी कर्मियों द्वारा कथित तौर पर नकदी और सोना लिए जाने के बाद महिला ने शिमला स्थित अपने मालिक को घटना की जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

मालिक ने इसकी सूचना हिमाचल पुलिस को दी। इसके बाद शिमला पुलिस की टीम कोतवाल विलोचन नेगी के नेतृत्व में रुद्रपुर पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रुद्रपुर और सिडकुल पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद रुद्रपुर, सिडकुल और हिमाचल पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। जांच के दौरान आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर लगे आरोपों की जानकारी सामने आई। हिमाचल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आबकारी विभाग के दरोगा देवेंद्र कुमार, सिपाही बलजीत सिंह, उपनल कर्मचारी पप्पू लाल और पीआरडी कर्मचारी नईम को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से नेपाली महिला से लिया गया करीब आधा किलो सोना और नकदी बरामद की गई है। हिमाचल पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद सोना और नकदी अपने साथ शिमला ले गई। वहीं, हिमाचल पुलिस अब तिजोरी चोरी के मामले में नेपाल निवासी करिश्मा और उसके गाजियाबाद निवासी साथी की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119