uttarakhand-फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र से MBBS में दाखिला -दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

45-45 लाख रुपये में सरकारी मेडिकल सीट दिलाने की डील का आरोप, 10-12 लोग एसआईटी के रडार पर

देहरादून । नीट में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का प्रमाण पत्र हासिल कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट पाने के मामले में एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मेरठ की एक कंसलटेंसी का संचालक और दाखिला पाने वाली छात्रा का पिता शामिल है। एसआईटी की जांच में करीब 10 से 12 अन्य लोग भी रडार पर आए हैं, जिनमें कुछ की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...तिजोरी चोरी के मामले में आबकारी दरोगा समेत चार गिरफ्तार -नेपाली महिला से 80 हजार और आधा किलो सोना लेने का आरोप

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को रायपुर और क्लेमनटाउन थानों में क्षेत्रीय पटवारियों की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि कुछ आवेदकों ने अपनी सरकार पोर्टल पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र हासिल किए।

मामले की जांच के लिए 18 सितंबर को एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। जांच के दौरान एसआईटी को पता चला कि प्रमाण पत्र के लिए पोर्टल पर किए गए आवेदनों और नीट में लगाए गए शैक्षिक प्रमाण पत्रों में अभ्यर्थियों के पते अलग-अलग थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सिम बॉक्स के जरिए अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज का खुलासा -एक गिरफ्तार

इसके बाद एसआईटी ने संबंधित शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर दाखिले से जुड़े मूल दस्तावेज कब्जे में लिए। इन दस्तावेजों की जांच से फर्जीवाड़े के जरिए दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के वास्तविक पतों का पता चला।

जांच के आधार पर एसआईटी ने सरकारी मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर 45-45 लाख रुपये में डील करने के आरोप में रुपेश पंडित (30) पुत्र गोपाल पंडित, मूल निवासी शिवपुरी, थाना केहाट, जिला पूर्णिया (बिहार), हाल निवासी प्लॉट नंबर 90, द्वारिकापुरी कॉलोनी, थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) तथा छात्रा के पिता अरविंद कुमार पुत्र विजयपाल सिंह निवासी बहादरपुर खादर, थाना लक्सर, जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन -छह इंजीनियर निलंबित

एसआईटी अब मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आए 10 से 12 अन्य संदिग्धों से पूछताछ और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119