पति पर प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस में कराई रिपोर्ट दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। महिला ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस को सौंपी तहरीर में शीशमहल निवासी कविता कपकोटी ने कहा है कि वर्ष 2017 में विवाह होने के उपरांत ही पति सुरेंद्र सिंह कपकोटी पुत्र दरबार सिंह कपकोटी निवासी कपकोट उसका उत्पीड़न करने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

बात-बात पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। साथ ही वह किसी अन्य युवती के साथ रहने लगा। आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। इतना ही नहीं पीड़िता ने स्वयं के साथ ही अपने परिवारजनों को भी आरोपित पति से जानमाल का खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119