फर्जी वेबसाइट बनाकर 11.82 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चमोली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी देवेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गुरुवार को आरोपी को पुरसाड़ी जिला कारागार भेज दिया गया है। 2024 में अजय सिंह निवासी हल्दापानी ने थाना गोपेश्वर में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से एक फर्जी वेबसाइट पर निवेश का लालच देकर उनसे 11,82,000 रुपये हड़प लिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर

पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अनुरोध ब्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर तकनीकी एवं अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने बुधवार को चमोली टैक्सी स्टैंड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि आरोपी देवेन्द्र कुमार, पुत्र ओमप्रकाश, निवासी जहांगीर पुरी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली है। इस ठगी के पीछे फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें निवेशकों को बड़े मुनाफे का झांसा देकर रकम हड़प ली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही

पुलिस ने जनता से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी ऑनलाइन निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुरोध ब्यास, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह और कांस्टेबल बनवीर सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119