शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। शक्तिफार्म के एक गांव की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गदरपुर निवासी प्रभाष बाईन पुत्र बाबू बाईन ने उससे शादी का झांसा देकर पिछले चार सालों में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए कहने पर वह टाल-मटोल करने लगा। वहीं, जब इस संबंध में उसके परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने उसे प्रभाष से शादी न कराने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत

एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पुलिस ने प्रभाष बाईन, भाई कृष्णा बाईन और बहन काजल बाईन के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119