हिन्दू युवती को मुस्लिम युवक प्रेम जाल में फंसाकर मुसलमान बनने और निकाह करने का बना रहा था दबाव – युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

एक हिन्दू युवती ने एक मुस्लिम युवक पर उसे प्रेम जाल में फंसाकर मुसलमान बनने और निकाह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

रुद्रपुर के भदईपुरा क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 वर्ष पूर्व वह एक अस्पताल में नौकरी करती थी, तभी वहां नौकरी करने वाले कासिम पुत्र नन्हू जो कि उसका सीनीयर था, उसके द्वारा उसे यह कहकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया कि वह उससे विवाह करेगा और उसे हिन्दू धर्म छोड़ने के लिए नहीं बोलेगा, लेकिन कुछ ही दिनों में उक्त कासिम की असलियत सामने आने लगी, जब उसने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिस पर युवती ने कासिम से सभी संबंध समाप्त कर लिये और नौकरी भी छोड़ दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत

युवती ने बताया कि वह अब रुद्रपुर में आकर किसी हॉस्पिटल में नौकरी की तलाश कर रही है, लेकिन उक्त कासिम बराबर उस पर दबाव बना रहा है कि वह उससे मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करे। जब वह उसका फोन नहीं उठाती, तो वह अलग-अलग नम्बरों से उसे फोन करता है और ब्लैकमेल कर रहा है कि उसकी फोटो को एडिट कर इंटरनेट पर डाल कर उसे बदनाम कर देगा।

युवती ने बताया कि दिनांक 23.08.2025 को वह टुक-टुक में बैठकर किच्छा रोड पर स्थित एक हॉस्पिटल में नौकरी की तलाश में जा रही थी कि तभी रास्ते में उक्त कासिम एक मोटर साईकिल से आया और उसे जबरदस्ती टुक-टुक से लिया तथा उसे अपनी मोटरसाईकिल पर जबरदस्ती बैठाने लगा, उसके विरोध करने पर कासिम ने उसे थप्पड़ व घूंसों से बुरी तरह से मारा-पीटा, कासिम ने उसके कान पर थप्पड़ मारा जिससे उसे सुनाई देना बन्द हो गया और आँखो के नीचे काले धब्बे हो गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार

राहगीरों को इकट्ठा होता देख कासिम उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया, वह काफी डर गई थी, इसलिए इस घटना की रिपोर्ट कहीं दर्ज नहीं कराई। युवती ने बताया कि दिनांक 27.08.2025 की दोपहर करीब 1ः00 बजे वह अपने कान की दवाई लेने के लिए किच्छा रोड स्थित हॉस्पिटलजा रही थी तभी हॉस्पिटल के गेट पर ही उक्त कासिम ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ कर अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाने लगा, कहने लगा कि आज मस्जिद में ले जाकर तेरे से निकाह करूंगा, तुझे मुसलमानी बनाऊंगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली

इसी बीच आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गये जिस पर कासिम उसे धमकी देकर गया है कि उसने रिपोर्ट कराई, तो वह उसे जान से मार देगा। युवती ने कासिम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कासिम के खिलाफ बीएनएस की धारा 15(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मोहन चन्द्र जोशी के हवाले की है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119