अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप
चम्पावत। क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक पांच साल से उनकी नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बीते बुधवार की देर रात सूखीढांग क्षेत्र से लगे एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी।
तहरीर में उन्होंने कहा कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ मनिहारगोठ निवासी 23 वर्षीय मयूर खान उर्फ अनस पुत्र अनीस अहमद ने जबरदस्ती कर शारीरिक शोषण किया। आरोप लगाया कि युवक पिछले पांच सालों से उनकी बेटी के साथ शारीरिक सम्बंध बना रहा था। प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई हिमानी गहतोड़ी कर रही हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल