दलित नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बनबसा। दलित नाबालिग किशोरी को हवस का शिकार बनाने वाले एक समुदाय विशेष के युवक को मुक्तेश्वर नैनीताल से गिरफ्तार किया गया। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि अफसार खान पुत्र स्व. आफताब निवासी नौगांव पकडिय़ा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी बेलबंदगोठ बनबसा ने बुधवार को दलित समाज की 14 वर्षीय नाबालिग को हवस का शिकार बनाया तथा किशोरी को मामले के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे किशोरी डरी सहमी रही। परिजनों को मामले का पता चलने पर उन्होंने गुरुवार को पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को मुक्तेश्वर से गिरफ्तार कर लिया।
उधर लोगों ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की अन्य वारदात के बाद फरार हो गया और कुछ दिनों बाद यहां रहने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1), 351(3), बीएनएस एवं 3/4 पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, जगदीश कन्याल, उमेश राज, गणेश बिष्ट, गिरीश भट्ट शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम