उत्तराखंड…नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नशे के आदी युवक को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने दिल्ली से पहुंची टीम पर युवक ने कृपाण से हमला कर दिया। हमले में टीम के एक सदस्य की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव आर्सल पार्सल निवासी राजेंद्र सिंह संधू अपने बेटे यशदीप सिंह संधू को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराना चाहते थे। इसके लिए दिल्ली से एक विशेष टीम बुधवार देर रात बाजपुर के मोहल्ला मुडिया पिस्तौर, वार्ड नंबर-5 पहुंची थी। टीम युवक को अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी यशदीप सिंह अचानक उग्र हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

आरोप है कि यशदीप ने कृपाण निकालकर टीम पर हमला कर दिया। हमले में दिल्ली के गोविंदपुरी कालिका निवासी 50 वर्षीय सरबजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ की नस कट गई और पेट में भी कृपाण से वार किया गया। टीम के अन्य सदस्य उन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल नरेश चौहान, एसआई देवेंद्र मनराल और एसआई प्रहलाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

हमले के बाद आरोपी यशदीप सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने करीब एक घंटे तक समझाने का प्रयास किया। आखिरकार उसने दरवाजा खोला, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119