आंगन में खेल रहे थे बच्चे, मां ने कमरे में लगाई फांसी

खबर शेयर करें 👉

संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को रामनगर नया गांव चौहान निवासी शांति देवी पत्नी देवेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक के तीनो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। उसी समय महिला ने कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोपी जीजा को 20 साल की सजा -50 हजार जुर्माना

आसपास रहने वाले लोगों और परिजनों ने दरवाजा तोड़कर महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला गुरुवार को ही अपने मायके कालागढ़ से आई थी और उसके तीन बच्चे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शर्मनाक : ताऊ पर 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन माह की गर्भवती मिली

एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि प्रथम दृष्टि आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएमआर के प्रति दिया जागरूकता का संदेश
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119