उत्तराखंड…दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। तरसाली-फाटा मार्ग पर हुए दर्दनाक ट्रक हादसे ने गढ़तरा गांव में मातम फैला दिया। हादसे में जान गंवाने वाले मोहन बहुगुणा और संजय राणा घनिष्ठ मित्र थे। एक संयोग ने दोनों को साथ लाया और कुछ ही देर बाद दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई।

जानकारी के अनुसार गढ़तरा गांव निवासी मोहन बहुगुणा, जो केदारनाथ धाम में पुरोहित थे, यात्रा धीमी होने के कारण कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। गुरुवार दोपहर वह स्कूटी से नाला बाजार राशन लेने निकले थे। रास्ते में उनकी मुलाकात अपने मित्र संजय राणा से हुई, जो ट्रक से त्रियुगीनारायण निर्माण सामग्री पहुंचाने जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

संजय के आग्रह पर मोहन ने अपनी स्कूटी नाला बाजार में ही खड़ी कर दी और ट्रक में उसके साथ सवार हो गए। निर्माण सामग्री उतारकर लौटते समय तरसाली-फाटा मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

ग्रामीणों ने बताया कि संजय राणा मूल रूप से कालीमठ के निवासी थे, लेकिन कई वर्षों से गढ़तरा के पास परिवार के साथ रह रहे थे। वह ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, जबकि मोहन केदारनाथ धाम में पुरोहिताई कर परिवार की जिम्मेदारी निभाते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत

हादसे ने दोनों परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। दोनों अपने पीछे दो-दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे गढ़तरा गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119