उत्तराखंड…एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत— साइबर जांच शुरू

खबर शेयर करें 👉

घनसाली (टिहरी गढ़वाल)। टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार किए गए एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में देश और विदेश के कई प्रमुख नेताओं को कथित रूप से भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल चौहान ने घनसाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

शिकायत के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नाम से संचालित एक फेसबुक आईडी पर अमरजीत डांगरा नामक व्यक्ति द्वारा एक एआई वीडियो साझा किया गया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई प्रमुख हस्तियों को अदालत के कटघरे में खड़ा दिखाया गया है, जहां उनसे विभिन्न मामलों में सवाल-जवाब होते हुए दर्शाए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

भाजपा नेता अनिल चौहान का कहना है कि इस प्रकार के एआई आधारित वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रमित कर सकते हैं और समाज में गलत संदेश फैलाने का माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

घनसाली थाना प्रभारी अजय कुमार जाटव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच के लिए इसे साइबर सेल को भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान

नोट: फिलहाल यह मामला शिकायत और जांच के स्तर पर है। संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध किसी अपराध की पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119