किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में एक किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एक अक्तूबर 2024 को एक महिला ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नवाबनगर, रामपुर निवासी कपिल पुत्र रामफल उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। आरोप है कि कपिल ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से निकलकर आई पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कपिल के खिलाफ बीएनएस की धारा 64/351(2) व पॉक्सों एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मामले की विवेचना कर रही एसआई रुचिका चौहान ने आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित, पशुपालकों के खिले चेहरे
हरिद्वार में सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी का आरोप -हाईकोर्ट ने चार माह में कार्रवाई के दिए निर्देश
हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे -स्कूटी सवार युवक और सड़क पार कर रही महिला की मौत