UKNews-पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने ससुराल में फंदे से लटककर दी जान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में एक युवक ने ससुराल में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीकर घर पहुंचा था। इस पर पत्नी ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक दूसरे कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी के चार महीने बाद विवाहिता से मारपीट का आरोप -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार, फरीदपुर, बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी 37 वर्षीय राजेश फल-सब्जी का ठेला लगाता था। उसकी ससुराल बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में है। वह पिछले तीन माह से पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था। बताया गया कि बीते मंगलवार दोपहर राजेश शराब पीकर घर पहुंचा। इस पर पत्नी ने उसे टोका तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद राजेश दूसरे कमरे में चला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोतीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हरीश की मौत -आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119