बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित, पशुपालकों के खिले चेहरे
-66 करोड़ रुपये की दुग्ध खरीद के सापेक्ष मिला बोनस, प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले दुग्ध उत्पादक सम्मानित
लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के सदस्यों को कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की दुग्ध खरीद के सापेक्ष बोनस की धनराशि मिलने से पशुपालकों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ पशुपालकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में पशुपालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी मेहनत और सहयोग से ही संघ निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि बोनस वितरण पशुपालकों की मेहनत का सम्मान है। इससे उन्हें आर्थिक संबल मिलने के साथ दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि संघ का प्रयास है कि दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके आर्थिक हितों को प्राथमिकता दी जाए। सहकारी समितियों को मजबूत बनाने और उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान बिंदुखत्ता क्षेत्र की रावत नगर समिति के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उत्पादकों, खुरियाखत्ता समिति के तृतीय स्थान प्राप्त उत्पादक तथा चित्रकूट और तिवारी नगर समितियों के प्रथम स्थान प्राप्त उत्पादकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दुग्ध उत्पादकों का उत्साहवर्धन भी किया गया।
इसके अलावा संघ की ओर से तैयार समिति प्रगति विवरण के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 तथा एक अप्रैल 2026 से 30 अगस्त 2026 तक के आंकड़े प्रस्तुत किए गए। इसके जरिए उपस्थित लोगों को समितियों की प्रगति और गतिविधियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सहायक प्रबंधक (स्टोर) मोहन चंद जोशी, एफओ शांति कोरंगा, मार्ग प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, पूरन मिश्रा, गोपाल दत्त, मोनू कुमार सहित विभिन्न दुग्ध समितियों की प्रबंध कमेटियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : डीएनए जांच में खुलासा- छात्रा को गर्भवती करने वाला रिश्ते का नाबालिग भाई निकला -शिक्षक की भूमिका भी संदिग्ध
हरिद्वार में सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी का आरोप -हाईकोर्ट ने चार माह में कार्रवाई के दिए निर्देश
हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे -स्कूटी सवार युवक और सड़क पार कर रही महिला की मौत