हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे -स्कूटी सवार युवक और सड़क पार कर रही महिला की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। त्योहार से पहले यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की चौकसी के दावों के बीच शहर में दो दर्दनाक सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बुधवार सुबह महज आधे घंटे के अंतराल में काठगोदाम और तिकोनिया क्षेत्र में हुए हादसों में एक युवक और एक महिला की जान चली गई। काठगोदाम में पत्नी को लेने जा रहे स्कूटी सवार को ट्रक ने कुचल दिया, जबकि तिकोनिया में सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी के चार महीने बाद विवाहिता से मारपीट का आरोप -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, इंदिरानगर काठगोदाम निवासी 45 वर्षीय इरशाद अहमद पुत्र खलील अहमद बुधवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से अपनी पत्नी को लेने गौलापार जा रहे थे। बताया गया कि सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के पास पहुंचते ही एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि इरशाद के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय इरशाद ने हेलमेट पहन रखा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोतीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हरीश की मौत -आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वहीं, दूसरा हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे तिकोनिया क्षेत्र में हुआ। भवाली के रानीखेत मार्ग स्थित वार्ड सात निवासी 47 वर्षीय ममता बिष्ट पत्नी आनंद सिंह बिष्ट भवाली के आंचल दुग्ध केंद्र में कार्यरत थीं। बुधवार को वह दवा लेने हल्द्वानी आई थीं। सवारी वाहन से उतरने के बाद वह सड़क पार कर अस्पताल की ओर जा रही थीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ममता सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी रहीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने ससुराल में फंदे से लटककर दी जान

इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए ममता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119