सोशल मीडिया में दोस्ती के बाद युवती पर बना रहा शादी का दबाव, फोटो वायरल करने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां सोशल मीडिया में दोस्ती के बाद युवक एक युवती पर शादी का दबाव बना रहा है। ऐसा न होने पर उसकी निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है।
हल्द्वानी निवासी एक 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि सितंबर 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती भागलपुर बिहार निवासी गौरव तिवारी के साथ हो गई। अब वह युवक युवती से शादी करने का जिद कर रहा है, लेकिन युवती शादी के लिए मना कर रही है। युवक ने उसे धमकी दी है कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसकी निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवती बहुत दिनों से मानसिक प्रताडऩा झेल रही थी। अंतत: उसने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखण्ड STF और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार