रामनगर में होटल कर्मी की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके बगल में ही लेट गया हत्यारा युवक – इस हत्या से हर कोई हैरान
एक दिल दहला देने वाली घटना में रामनगर के रानीखेत रोड स्थित ओम होटल में 50 वर्षीय होटल कर्मचारी की आरोपी ने उसके सिर पर कई बार वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि मृतक के शव के ठीक बगल में आरोपी युवक भी बेफिक्री से लेटा हुआ मिला, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
आरोपी की पहचान चंदन पुत्र मोहन सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी भिकियासैंण, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर आरोपी का होटल कर्मचारी चंदन पाठक निवासी पाटकोट से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, गुस्से में आकर आरोपी ने पहले उसका सिर कई बार जमीन पर पटका और फिर किसी भारी वस्तु से वार कर उसकी जान ले ली।
होटल स्वामी बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि वह रोज की तरह कर्मचारी दोपहर में विश्राम के लिए ऊपर अपने कमरे में चले गए थे, करीब 3 बजे जब वह नीचे लौटे तो देखा कि चंदन पाठक मृत अवस्था में पड़ा था और एक युवक उसके बगल में लेटा हुआ था उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले में पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। उधर होटल में कर्मचारी की हत्या की सूचना पर होटल के बाहर भीड़ हो गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को अपने नियंत्रण में ले लिया। शहर के बीच मुख्य मार्ग के स्थित होटल में हुई इस हत्या से हर कोई हैरान है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश