UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
हल्द्वानी। उत्तराखंड के सरकारी महाविद्यालयों में पढ़ने वाली दूरदराज की छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 25 राजकीय स्नातकोत्तर एवं डिग्री महाविद्यालयों में छात्रावासों को जल्द शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत निदेशालय ने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों से छात्रावास में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं की सूची और हॉस्टल की तस्वीरें ईमेल के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए हैं।
निदेशालय की ओर से संबंधित प्राध्यापकों के माध्यम से कक्षाओं में आवेदन पत्र वितरित कराए जाएंगे। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस योजना में रामनगर, रानीखेत, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, गोपेश्वर और उत्तरकाशी समेत प्रदेश के 25 प्रमुख सरकारी महाविद्यालयों को शामिल किया गया है।
छात्रावासों में प्रवेश के लिए मेधावी, आर्थिक रूप से कमजोर और आरक्षित वर्ग की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रभारी उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एएस उनियाल ने बताया कि संबंधित महाविद्यालयों से यह जानकारी मांगी गई है कि कितनी छात्राएं छात्रावास में प्रवेश लेने की इच्छुक हैं। कॉलेजों से जानकारी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।
एमबीपीजी कॉलेज की छात्राओं को भी मिलेगा लाभ
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज की छात्राओं को भी इस पहल का लाभ मिलने की उम्मीद है। महिला कॉलेज के पास करीब दो साल पहले छात्रावास का निर्माण शुरू किया गया था। लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से बना यह छात्रावास अब तैयार हो चुका है। इसमें 50 छात्राओं को प्रवेश देने की योजना है। छात्रावास शुरू होने से दूरदराज के क्षेत्रों से पढ़ाई के लिए हल्द्वानी आने वाली छात्राओं को आवास की सुविधा मिल सकेगी और उन्हें किराये पर कमरा लेने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज
गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई