UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। जमीन में 100 किलोग्राम से अधिक सोना दबा होने का लालच देकर पूजा-पाठ के नाम पर धनराशि वसूलने और भूमि संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान कराने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब धनराशि के लेन-देन, भूमि के दस्तावेजों और कथित धमकियों की जांच कर रही है।

भूड़ महोलिया निवासी रणधीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि लक्ष्मण सिंह भाटिया पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह भाटिया निवासी वार्ड नंबर 12, भूड़ महोलिया और उसके साथियों ने उनके पिता को घर की जमीन में 100 किलोग्राम से अधिक सोना दबा होने का लालच दिया। आरोप है कि विश्वास में लेकर कथित तांत्रिक क्रियाओं, पूजा-पाठ और अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर अलग-अलग किस्तों में उनसे बड़ी धनराशि ली गई। इस दौरान भूमि संबंधी विभिन्न दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी कराए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

तहरीर के अनुसार, दस्तावेजों में भूमि के संबंध में करीब 46 लाख और 80 लाख रुपये की धनराशि अंकित है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके पिता को कार में ले जाकर बंधक बनाया गया और हथियार दिखाकर धमकाया गया। साथ ही बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दबाव बनाने तथा करीब 10 लाख रुपये नकद लेने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने भूमि को कम कीमत पर बिकवाने की साजिश भी रची, जिससे उनके पिता पर गंभीर मानसिक दबाव पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 308(6), 127(2), 61(2) और 319(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल के पर्यवेक्षण में आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में नामजद आरोपी खटीमा रेलवे स्टेशन के पास कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चारों नामजद आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मण सिंह भाटिया, विवेक कुमार, नंद किशोर और शिव सिंह राणा के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। धनराशि के लेन-देन, भूमि संबंधी दस्तावेजों, कथित धमकियों और भूमि खरीदने वाले व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी, एसएसआई केसी आर्य, उपनिरीक्षक राकेश राय, भुवन गहतोड़ी तथा आरक्षी कमल पाल, सुभाष पांडेय, तुलसी प्रसाद भट्ट और धनी राम शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119