बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
नैनीताल। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार सुबह ज्योलीकोट के समीप पटाखों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। चलते ट्रक के पिछले हिस्से में आग लगते ही उसमें रखे पटाखे फूटने लगे। सड़क पर लगातार हो रहे धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान चालक ने ट्रक से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पटाखों से भरा ट्रक हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। ज्योलीकोट के पास अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। लगातार हो रहे धमाकों से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पटाखों के लगातार फूटने के कारण आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। एहतियात के तौर पर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज