UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज
लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में तीन दिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हो गया है। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद जी महाराज ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को निःशुल्क परामर्श और उपचार उपलब्ध करा रहे हैं। शिविर 14 अक्टूबर तक चलेगा।
शुभारंभ अवसर पर स्वामी शुद्धिदानंद जी महाराज ने विभिन्न स्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्वागत करते हुए उनकी सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सेवा से गरीब और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलती है। जरूरतमंदों की सेवा के बदले मिलने वाला आशीर्वाद ऐसी पूंजी है, जिसे बाजार से नहीं खरीदा जा सकता।
धर्मार्थ चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने बताया कि शिविर में मरीजों के उपचार के लिए सभी आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है। इस बार शिविर में पहली बार नेफ्रोलॉजी यानी गुर्दा रोग से संबंधित चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्पंदन भादुरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. झूमर भादुरी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर राव और सर्जन डॉ. राजेश बरासिया मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। वहीं, नेफ्रोलॉजी शिविर का संचालन डॉ. दयानाथ मिश्र कर रहे हैं।
शिविर के पहले दिन दूरदराज के क्षेत्रों से उम्मीद से अधिक संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। मरीजों की सुविधा को देखते हुए चिकित्सालय की ओर से लोहाघाट से शिविर स्थल तक निःशुल्क बस सेवा भी शुरू की गई है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को आवागमन में राहत मिल रही है।
चिकित्सा शिविर के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई
डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति