नैनीताल घूमने आए पर्यटकों में कहासुनी के बाद चली गोली
नैनीताल। सरोवर नगरी घूमने आए पर्यटकों में आपस में ऐसी कहासुनी हुई कि मामला गोलीबारी तक जा पहुंचा। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और गोली सामने वाले के शरीर छूते हुए निकल गई। घायल पर्यटक को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना आज शाम 7 बजे की है।
जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद फैजल पुत्र मोहम्मद इफरत घूमने के लिए नैनीताल आया था और मॉल रोड में घूमते वक्त किसी अन्य पर्यटक से उसकी नोकझोंक हो गयी और मामला सूखा ताल के पास का है।
उसके साथ पहले बहस और फिर हमला करने वाला शख्स सीडी डीलक्स बाइक में सवार होकर आया था। उसने फैजल पर अचानक गोली दाग दी। गोली फैसल के कमर और कोहनी को छूते हुए निकल गई। इधर सरेआम गोली चलने पर वहा हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
घायल फैजल का उपचार करते चिकित्सक
पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस घायल को अस्पताल भर्ती कराया, जहां फैजल का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि घायल फैजल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन