अग्निवीर भर्ती बीईजी सेंटर रूड़की में 11 से 21 दिसंबर तक
पौड़ी। अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन बीईजी सैंटर रूड़की में 11 से 21 दिसंबर तक किया जाएगा। मेजर लैंसडौन मार्कंडेय मेहता ने बताया कि वर्ष अग्निवीर भर्ती रैली (पुरूष व महिला) का आयोजन बीईजी सैंटर रूड़की में किया जाएगा। 11 दिसंबर को पुरूष अग्निवीर भर्ती टैक्नीकल, ऑफिस अस्टिेंट, एसकेटी ट्रेड में चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल व उत्तरकाशी जिले की भर्ती की जाएगी।
जबकि उत्तरकाशी जिले की 11 दिसंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। 12 दिसंबर को चमोली, 13 को पौड़ी गढ़वाल व रूद्रप्रयाग, 14 को पौड़ी गढ़वाल व टिहरी गढ़वाल, 15 दिसंबर को पौड़ी गढ़वाल, 16 को देहरादून व हरिद्वार जिले की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। साथ ही 17 व 18 दिसंबर को आरक्षित दिवस रखे गए है। बताया कि महिला अग्निवीर भर्ती रैली 19 दिसंबर को उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए आयोजित की जाएगी। जबकि 20 व 21 दिसम्बर को महिलाओं के लिए आरक्षित दिवस रखे गए है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग