महिला सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन रोमियो में 80 अराजक तत्व हिरासत में लिए
हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न कार्यशाला में प्राप्त हुए इनपुट के आधार पर महिला सुरक्षा के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई एवं प्रकाश चंद्र एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन ने ऑपरेशन रोमियो चलाया गया जिसमें 80 अराजक तत्वों को अलग-अलग स्थान से हिरासत में लिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि ऑपरेशन रोमियो के अंतर्गत आज जिला प्रशासन एवं नैनीताल पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए तीन टीम गठित कर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 80 अराजक तत्वों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया, जिनका वर्तमान में मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियान में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, लालकुआँ दीपशिखा अग्रवाल, भवाली सुमित पांडेय सीओ, तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार , डॉक्टर विपुल एवं डॉक्टर आलम सम्मिलित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम