राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
हल्द्वानी। उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अजय भट्ट ने कहा कि दिनेश आर्य का संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा, निरंतर परिश्रम और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और जनहित से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा सांसद के रूप में दिनेश आर्य उत्तराखंड की जनआकांक्षाओं, जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे। साथ ही प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
अजय भट्ट ने मां भारती की सेवा और देवभूमि उत्तराखंड की प्रगति के लिए दिनेश आर्य के सफल, सार्थक एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



सुशीला तिवारी अस्पताल से भाई के डिस्चार्ज होने के बाद महिला लापता -पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
कोसी नदी में बहे 16 वर्षीय दीपक का तीसरे दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम