प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा सेवा, सुशासन, राष्ट्र प्रथम की भावना और जनभागीदारी पर केंद्रित रही है।

अजय भट्ट ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सरकार के मुखिया के तौर पर अपनी सार्वजनिक सेवा की यात्रा शुरू की थी। इसके बाद 26 मई 2014 को उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का दायित्व संभाला। गुजरात से लेकर केंद्र तक उनके कार्यकाल में गरीब कल्याण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, तकनीक के उपयोग और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-आठ पर्वतीय जिलों में आज यलो अलर्ट -आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, पीएम-किसान और डिजिटल भुगतान जैसी योजनाओं ने शासन और नागरिक सेवाओं के बीच सीधा संपर्क बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की 6 अक्टूबर 2026 की बैठक में जारी प्रस्ताव में भी लगभग 60 करोड़ जनधन खातों, चार करोड़ से अधिक पक्के घरों, 25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने तथा पीएम-किसान योजना के तहत चार लाख करोड़ रुपये से अधिक के हस्तांतरण सहित विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-देहरादून मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर

अजय भट्ट ने कहा कि पिछले वर्षों में सड़क, रेलवे, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा उत्पादन और तकनीकी क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। उनके अनुसार, सार्वजनिक पूंजीगत व्यय 2014 में करीब दो लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ है। वहीं, रक्षा उत्पादन और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल विकास एवं स्टार्टअप, किसानों की आय सहायता, आदिवासी कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी नीति निर्माण के प्रमुख केंद्रों में रखा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी: 10 सूत्रीय मांगों पर सुनवाई न होने से ग्राम प्रधानों में आक्रोश - 7 अक्टूबर को ब्लॉक कार्यालय पर धरना और तालाबंदी की चेतावनी

सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को लोकतांत्रिक जनादेश, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की निरंतर यात्रा बताते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के संकल्प को नई गति मिली है तथा आने वाले वर्षों में भी राष्ट्र निर्माण की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़े, यही उनकी शुभकामना है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119