Uknews-जवाहर नगर से दो नाबालिग सहेलियां लापता, तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। वनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड नंबर-14 से दो नाबालिग सहेलियों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जवाहर नगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी और किरायेदार की 15 वर्षीय बेटी आपस में सहेली हैं। दोनों 2 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे बिना बताए घर से चली गईं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद परिजनों ने वनभूलपुरा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है।
एसएचओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि दोनों सहेलियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि उन्हें जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं
uk..कैंचीधाम में 150 मीटर गहरी खाई में गिरा दूध का पिकअप -तीन घायल
UKnews-जहरीला पदार्थ खाने से 21 वर्षीय युवती की मौत -घटना की वजह तलाश रही पुलिस
रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत नौदा में किसान गोष्ठी, 60 किसानों ने लिया हिस्सा